Tuesday, April 16

Tag: मुख्यमंत्री  चौहान ने पूर्व सांसद श्री फूलचंद वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मंत्रियों, समाज सेवियों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ किया पौध-रोपण
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मंत्रियों, समाज सेवियों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ किया पौध-रोपण

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्मार्ट उद्यान में पूर्व मंत्री श्री जयंत मलैया और श्री अजय विश्नोई के साथ पौध रोपण किया। पर्यावरण प्रेमी नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता पौध-रोपण में शामिल हुए। आज पीपल, करंज आम और नीम के पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भोपाल, हरदा और नरसिंहपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए। इनमें सर्वश्री सुरेश कुमार चौहान, आशीष चौहान, संजय सिंह, सुमन चौहान, जया चौहान, प्रणव शर्मा, सुरेश सेंगर, सतीश शर्मा, अरुणा शर्मा, सुनील चौहान, सरोज चौहान, देवराज चौहान, प्रदीप रघुवंशी, हरिशंकर शर्मा, अंकुर मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, सुरेंद्र चौहान, राजेंद्र खरे, ओमप्रकाश खरे, सुबोध सिंह, श्रीमती आभा खरे, श्रीमती रामेश्वरी खरे, सव्यसिंह पटेल और सिद्धार्थ पटेल शामिल हैं। इन सभी ने पौधरोपण के साथ श्रमदान भी किया। ...
मुख्यमंत्री  चौहान ने पूर्व सांसद फूलचंद वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया
खास खबर, देश-विदेश

मुख्यमंत्री  चौहान ने पूर्व सांसद फूलचंद वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल : गुरूवार, नवम्बर 17, 2022, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सांसद श्री फूलचंद वर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में कहा कि भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के संगठन का मालवा में विस्तार करने वाले पूर्व सांसद श्री फूलचंद वर्मा संगठन के प्रमुख आधार स्तंभों में से एक थे। वे जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उन्होंने उज्जैन-शाजापुर का संसद में प्रतिनिधित्व किया। सांसद के नाते उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और जनता की सेवा का नया इतिहास बनाया। वे चौबीसों घंटे दीन, दुखियों, दलितों, शोषितों, पीड़ितों और गरीबों की सेवा में लगे रहते थे। उनके निधन से मध्यप्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य में जो शून्य पैदा हुआ है, वह आसानी से नहीं भरा जा सकता। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री वर्मा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्...