Saturday, September 7

Tag: मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी शुभकामनाएं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी शुभकामनाएं

*हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर उनके योगदान को किया याद* रायपुर, 28 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल-प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने कहा कि हॉकी के जादूगर माने जाने वाले मेजर ध्यानचंद के सम्मान और याद में उनके जन्मदिन को हम हर साल खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। श्री साय ने मेजर ध्यानचंद के खेल के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि ध्यानचंद जी ने हॉकी में अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारत को ओलंपिक में तीन बार गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने अपने खेल से भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होन...
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 28 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नोबल पुरस्कार प्राप्त भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समाज में बिखरी अंधविश्वास की जड़ों को हटाने के लिए परिष्कृत सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना बहुत जरूरी है। हमारे देश ने विज्ञान के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच के साथ जीवन स्तर में सुधार और तरक्की की ओर ले जाता है।...
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

रायपुर, 23 जनवरी 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि समाज में बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने, उनके साथ होने वाले भेदभाव के प्रति भी लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार की शान, मान और अभिमान होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। श्री साय ने कहा है कि यह गर्व और खुशी की बात है कि लिंगानुपात में छत्तीसगढ़ देश के राज्यों में अव्वल है। यह छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परंपरा और बहन बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ ह...
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी शुभकामनाएं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर 28 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर प्रदेशवासियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल से देश सहित पूरे भारतवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उनके सम्मान और याद में हर साल हम ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को खेल दिवस के रूप में मनाते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ाने के...
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 28 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने रमन प्रभाव की घोषणा की थी, जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके सम्मान में पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विज्ञान दिवस मनाया जाता है। हमारे देश ने विज्ञान के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है और पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि समाज में बिखरी अंधविश्वास की जड़ों को हटाने के लिए परिष्कृत सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना बहुत जरूरी है। विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच के साथ जीवन स्तर में सुधार और तरक्की की ओर ले जाता है।...