Friday, April 19

Tag: *”राज्यपाल-रोग” : एक महामारी

*”राज्यपाल-रोग” : एक महामारी, जो बड़ी तेजी से फैल रही है भारत में*
खास खबर, देश-विदेश, लेख-आलेख

*”राज्यपाल-रोग” : एक महामारी, जो बड़ी तेजी से फैल रही है भारत में*

*(नजरिया : बृंदा करात, अंग्रेजी से भावानुवाद : संजय पराते)* जिन राज्यों में गैर-भाजपा दल शासन कर रहे हैं, वहां केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार के दिशा-निर्देशन में नीतिगत और शासन के मामलों में राज्यपालों द्वारा अभूतपूर्व ढंग से हस्तक्षेप किया जा रहा है। पहले बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, तेलंगाना, दिल्ली, पुडुचेरी और निश्चित रूप से अब केरल -- ऐसे राज्य हैं, जिनका उल्लेख "राज्यपाल-रोग" से पीड़ित राज्यों के रूप में किया जा सकता है। यह रोग कई रूपों में प्रकट हो रहा है। इनमें से कुछ उदाहरण इस तरह हैं : विधायिका द्वारा पारित विशिष्ट अधिनियमों द्वारा शासित शैक्षणिक संस्थानों के विधिवत नियुक्त अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर इस्तीफा देने का आदेश देना, ऐसा आदेश देने का अधिकार संविधान ने राज्यपाल को नहीं दिया है और यह राज्यपाल द्वारा संविधानेत्तर शक्तियों को हथियाने का प्रयास है ; अलाने और फलाने मंत्र...