Friday, April 19

Tag: राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर पेंटिंग

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर पेंटिंग, प्रदर्शनीय प्रतियोगिता का आयोजन
कवर्धा, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर पेंटिंग, प्रदर्शनीय प्रतियोगिता का आयोजन

कवर्धा, 11 नवम्बर 2022। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2022 से 13 नवम्बर 2022 तक कानूनी जागरूकता एवं आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान आयोजित किए जा रहे है। नालसा के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम 31 अक्टूबर से 13 नवम्बर के मध्य प्रत्येक जिलों में आयोजित किया जाना है। इसी परिप्रेक्ष्य में अध्यक्ष, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती नीता यादव के मार्गदर्शन में 09 नवम्बर 2022 को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कानूनी सम्बंधी पेंटिंग प्रदर्शनीय का आयोजन किया गया। प्रदर्शनीय कार्यक्रम में श्रीमती नीता यादव जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम एवं श्रीमती हिमांशु जैन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.एस.सी.) पाक्सो द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काट कर किया गया साथ ही माननीय न...