Saturday, April 20

Tag: *सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने कृषि सहकारी समिति कुम्हारी में किया धान खरीदी का शुभारंभ*

*सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने कृषि सहकारी समिति कुम्हारी में किया धान खरीदी का शुभारंभ*
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

*सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने कृषि सहकारी समिति कुम्हारी में किया धान खरीदी का शुभारंभ*

  *नवीन हाई स्कूल भवन का भूमि पूजन* रायपुर, 01 नवम्बर 2022/ सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने रायपुर जिले के विकासखण्ड धरसींवा की कृषि सहकारी समिति कुम्हारी में आज सुबह धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश में आज से शुरू हो रहे धान खरीदी के महाअभियान के लिए किसानों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। मंत्री डॉ. टेकाम ने इसके साथ ही कुम्हारी में ही 75 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले नवीन हाई स्कूल भवन का भूमि पूजन भी किया। सहकारिता मंत्री ने धान खरीदी केन्द्र में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने वाले किसानों के धान को तौला और गुणवत्ता को भी परखा। धान खरीदी केन्द्र में क्षेत्र के किसान श्री गुड्डा शुक्ला सबसे पहले धान लेकर पहुंचे। मंत्री डॉ. टेकाम ने यहां धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और अधिका...