Friday, April 19

Tag: सामूहिक दुष्कर्म

छत्तीसगढ़: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

छत्तीसगढ़: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांसाबेल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने रामजीत (27), पारस (24), नरेश (19) और संजय (22) को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि नौ जुलाई को आरोपी युवक लड़की को अपने साथ जंगल ले गए और वहां उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद चारों आरोपी वहां से फरार हो गए और पीड़िता किसी तरह से घर पहुंची। अधिकारियों के अनुसार, जब लड़की के परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, तब गांव में एक पंचायत बुलाई गई, जिसमें आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि बाद में प...