Friday, March 29

Tag: 2 arrested for using fake notes

जाली नोट खपाने वाले 2 गिरफ्तार 500-200 के नोट बरामद
कोंडागांव, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

जाली नोट खपाने वाले 2 गिरफ्तार 500-200 के नोट बरामद

कोंडागांव । जिले में लगातार जाली नोट मिलने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जाली नोट गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को कोंडागांव पुलिस ने ओडिशा और कांकेर से पकड़ा है। दोनों के कब्जे से 500 रुपए का 13, 200 रुपए का एक नकली नोट, 3 मोबाइल और एक बाइक जब्त की गई है। दरअसल 500 रुपए के जाली नोट मिलने पर थाना इरागांव में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। न्यायालय के आदेश पर आरोपी असगर अली निवासी ओडिशा एवं नब्बू खान निवासी कांकेर को जेल भेजा गया। प्रार्थी रोहित कुमार कौषिक पिता सुखनंदन कौशिक ने थाना धनोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि दीपावली के समय ग्राम बिंझे स्थित उसके फनीर्चर दुकान में 500 के 2 नोट नकली जैसा मिला तब वो गांव में अन्य लोगों से चर्चा किया। गांव के अनिल आंचले के किराना दुकान में 500 के 2 नोट नकली जैस...