केजरीवाल ने ली छत्तीसगढ़ के आप नेताओं की बैठक,प्रदेश में जनसमस्याओ को लेकर होगा आंदोलन तेज
छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी गोपाल राय जी के साथ उनके निवास में सम्पन्न हुई*
आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारीयो की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास में सम्पन्न हुई।
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने प्रदेश पदाधिकारियों को एक नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ में काम करने हेतु कहा व प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार को गति देते हुए प्रदेश की जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की बात कही है।
आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के संगठन की समीक्षा व कुछ महत्वपूर्ण विषयो पर निर्णय हेतु प्रदेश प्रभारी व दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय जी ने प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली में आहूत की थी जिसमे प्...