तीन काले कानूनों के विरोध में कांग्रेस की पत्रिका में सारे सवालों के जवाब
रायपुर/10 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज केन्द्र सरकार के किसान मजदूर विरोधी तीन काले कानूनों पर एक पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में उन सभी सवालों के जवाब है जो किसानों, मजदूरों और आम जनता में उठ रहे हैं।
प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडलन के सभी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इसका विमोचन किया। इस पुस्तिका में बताया गया है कि कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है और क्यों जनता को इन काले कानूनों का विरोध करना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि इस पुस्तिका में क्या इस कानून से कृषि उपज मंडियां ख़त्म हो जाएंगी ? मंडी और समिति खत्म होने से क्या नुकसान है? क्या किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा ? समर्थन मूल्य पर सबसे बड़ा झूठ क्या है? क्या समर्थन मूल्य ख़त्म करने के ...