भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव, भोपाल में “विज्ञानिका-विज्ञान साहित्य महोत्सव” कार्यक्रम
विज्ञान को बढ़ावा देने और जनता के बीच वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने की भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम
नई दिल्ली (IMNB). विज्ञानिका नाम से एक विज्ञान साहित्य महोत्सव, 22 और 23 जनवरी, 2023 की अवधि में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ), भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इस विज्ञानिका आयोजन का स्थान मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकीसंस्थान (एमएएनआईटी), भोपाल के यांत्रिक अभियांत्रिकी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) विभाग का सभागार है। 8वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) के एक हिस्से के रूप में इस "विज्ञान साहित्य महोत्सव" का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञानिका नाम से एक विज्ञान साहित्य महोत्सव 22 और 23 जनवरी, 2023 के दौरान आयोजित होने वाले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) में एमएएनआईटी, भोपाल में हो...