बेतिया, बिहार में विकसित भारत-विकसित बिहार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ
New Delhi (IMNB). महर्षि वाल्मिकी के कर्मभूमि, माता सीता के शरणभूमि, और लव-कुश के इ भूमि पर हम सबके प्रणाम करअ तानी! राज्यपाल श्री राजेंद्र अर्लेकर जी, मंत्रीमंडल में मेरे सहयोगी नित्यानंद राय जी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जी, सम्राट चौधरी जी, राज्य सरकार में मंत्री, वरिष्ठ नेता, विजय कुमार चौधरी जी, संतोष कुमार सुमन जी, सांसद संजय जायसवाल जी, राधा मोहन जी, सुनील कुमार जी, रमा देवी जी, सतीश चंद्र दुबे जी, अन्य सभी वरिष्ठ महानुभाव, और बिहार के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों!
ये वो भूमि है जिसने भारत की आज़ादी की लड़ाई में नए प्राण फूंके, नई चेतना का संचार किया। इसी धरती ने, मोहनदास जी को महात्मा गांधी बना दिया। विकसित बिहार से विकसित भारत, ये संकल्प लेने के लिए, बेतिया से बेहतर, चंपारण से बेहतर और कोई स्थान हो सकता है क्या भला ? और आज यहां, इतनी बड़ी संख्या में आप सभी हम NDA के सभी ...