भाजपा सांसद का हाथरस कांड के आरोपियों से मुलाकात करने जेल में जाना भाजपा के बलात्कारियों के पक्ष में खड़े होने का इशारा,कांग्रेस
त्क्ष्क््क्ष्क्क््क्क्
रायपुर/6अक्टूबर2020/ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद का हाथरस कांड के आरोपियों से मुलाकात करने जेल में जाना भाजपा के बलात्कारियों के पक्ष में खड़े होने की ओर इशारा करता है।ये पहली दफा नही है इसके पहले भी भाजपा सांसद साक्षी महाराज बलात्कारियों से मिलते है।उन्नाव कठुवा की दुष्कर्म की घटना के बाद कैसे भाजपा से जुड़े लोग झंडा लेकर आरोपियों को बचाने सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे।बलात्कारी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर और भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को बचाने पूरी भाजपा और उनकी सरकार लगी रही है।जहां देशभर में हाथरस की घटना का विरोध हो रहा है महिलाएं सड़कों पर उतरकर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं अपराधियो पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग कर रहे है।ऐसे में भाजपा सांसद का जेल में बन्द बलात्कारियों से मुलाकत करने जेल...