भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा अध्यक्ष 5 रतलाम, 6 इंदौर नगर एवं 7 को देवास प्रवास पर*
*वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, विद्वतजनों एवं सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को करेंगे संबोधित*
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा 5 को रतलाम, 6 को इंदौर नगर एवं 7 मार्च को देवास प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मंडल एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक, नगर मंडल पदाधिकारी, विद्वतजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में भी शामिल होंगे।
श्री शर्मा 5 मार्च को रतलाम में प्रातः 10.30 बजे समता सागर पैलेस में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के पश्चात दोपहर 3 बजे रंगोली में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री शर्मा शाम 4 बजे नगर म...