कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने शासकीय हाई स्कूल राम्हेपुर कला के 37 बालिकाओ को निःशुल्क सायकल वितरण किया
समाज व बेटियों की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है-मंत्री श्री अकबर
कवर्धा, 23 नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान शासकीय हाई स्कूल राम्हेपुर कला के 37 पात्र बालिकाओ को सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क सायकल वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बात की उनके शिक्षा से संबंधित विषयों पर जानकारी ली। साइकिल पाकर छात्राओं के चहरे खिल उठे। निःशुल्क सरस्वती साइकिल मिलने से अपनी खुशी का जाहिर करते हुए बालिकाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं वन मंत्री श्री अकबर एवं शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिए हैं।
केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना से मिलने वाली साइकिल से छात्राओं को काफी फाय...