राष्ट्रीय सिंधी समाज के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़ी देश विदेश की हस्तियां। *मास्टर चंदर जयंती पर सिंधी साहित्यकारों को दी गयी श्रद्धांजलि
रायपुर / सिंधी समाज के संगीत सम्राट मास्टर चंदर की जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय सिंधी समाज ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से देश विदेश के सिंधी साहित्य, बोली और भाषा के विकास उत्थान से जुड़े प्रबुद्ध साहित्यकारों के असामयिक निधन पर उनके किए गए कार्यों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश विदेश से जुड़े महान साहित्यकारों ने राष्ट्रीय सिंधी समाज महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ निर्मला वाधवानी (गुजरात सरकार पूर्व मंत्री) के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल वरधानी की अध्यक्षता में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी राधा राजपाल ने जानकारी देते हुए बताया की अदबी बैठक के सयोजक अमूल आहूजा नई दिल्ली ने सिन्धी अख़बार के संपादक और साहित्यकार डॉ गोवर्धन तनवानी जलगांव पर आलेख पढ़ कर श्रद्धांजलि दी। विनीता मोटलानी संचालिका इंदौर ने महान सं...