कवर्धा खद्दरधारियो के गांवो में घुसने पर रोक, किसानों ने लगाए बैनर पोस्टर,कांग्रेस, भाजपा दोनो से खफा
कवर्धा। भारतीय किसान संघ की लोहारा इकाई ने सुतियापाठ नहर विस्तार के लिए ग्रामीणों को जगाने गांव गांव किसान पंचायत बैठका का आयोजन शुरू किया जो धीरे धीरे बड़े आंदोलन का रूप ले रहा है। किसान आंदोलन नवघटा,सिंगारपुर, तिलाईभाट, खजरी कला, दलसाटोला से होते हुए आज रंजीतपुर तक पहुंच चुका है ।
*किसानों के अभियान को मिल रहा भरपूर समर्थन*
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं और कुछ किसानों के इस अभियान को किसानों,प्रतिनिधियों के साथ गांव में कृषि से जुड़े हर वर्ग का भारी संख्या में समर्थन मिल रहा है।इसका प्रमुख कारण राजनीतिक दलों द्वारा क्षेत्र में किसानो के साथ किया गया धोखा और छलावा है।सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही दल चुनाव के समय सुतियापाठ को इस क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ती है और बाद ने इसे ठंडे बस्ते में डाल देती है।
जनता अब राजनीतिक दलों के इस झूठ को पूरी तरह समझ गई है, इसलि...