गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर/09 जनवरी 2021। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी का निधन कांग्रेस परिवार के साथ-साथ देश को राजनीति क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र तिवारी सदस्य, रमेश वर्ल्यानी सदस्य, आर.पी. सिंह सदस्य, सुरेंद्र शर्मा स...