Friday, March 29

Tag: dreams are coming true

गौठानों से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती, सपने हो रहे हैं पूरे, 17 लाख रुपए का वर्मी खाद बेचकर समूह ने कमाया 7 लाख रुपए का शुद्ध लाभ
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

गौठानों से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मजबूती, सपने हो रहे हैं पूरे, 17 लाख रुपए का वर्मी खाद बेचकर समूह ने कमाया 7 लाख रुपए का शुद्ध लाभ

*गौठान के जरिए खरीदी स्कूटी,बनाया अपना घर* रायपुर 25 मई 2023/ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना आज आमजनों के सपने साकार करने वाली योजना बन गयी है। योजनांतर्गत पशुपालकों को गोबर विक्रय से एक ओर अतिरिक्त आमदनी मिली, वहीं दूसरी ओर गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण एवं विक्रय ने महिलाओं को स्वरोजगार का नया जरिया दिया।  कोरिया जिले के गौठानों में संचालित आजीविकामूलक गतिविधियों से स्व सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा गया है, कभी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने वाली ये महिलाएं आज दूसरों को लिए प्रेरणा बनीं हैं। महिलाएं अपनी सफ़लता की कहानी स्वयं बताते हुए कहती हैं कि गौठान गतिविधियों ने उनकी जिंदगी बदल दी है, आर्थिक रुप से मजबूत होकर सक्षम होना बहुत ही सुखद अनुभव है। ऐसा ही एक उदाहरण पेश कर रही हैं जागृति महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं, जो निरंतर वर्मी कंपोस्ट बनाने का कार्य कर रहीं...
मछली पालन से बढ़ी आमदनी, सपने हो रहे पूरे
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मछली पालन से बढ़ी आमदनी, सपने हो रहे पूरे

मछली पालन से किसान रमेश को मिली आय की नयी राह रायपुर, 21 नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़ में नयी सरकार के गठन के बाद जनकल्याणकारी नीतियों ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी आमदनी बढ़ाने नए द्वार खोल दिए हैं। इसकी बानगी जांजगीर-चाम्पा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम अफरीद के किसान परिवार में देखने को मिल रही है। यहां किसान श्री रमेश कुमार श्रीवास ने परम्परागत खेती के इतर मछली पालन में संभावनाएं तलाशी और उम्मीद के मुताबिक सफलता भी पायी। मछली पालन से आर्थिक समृद्धि की ओर कदम बढ़ाकर यह किसान परिवार अपनी दैनिक जरूरतों के अलावा दूसरी भौतिक सुविधाओं के सपने को भी पूरा कर रहा है। राज्य में मत्स्य पालन को दिया गया है कृषि का दर्जा गौरतलब है कि राज्य में नई सरकार ने मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिया है। मछली पालन के क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए किसानों और ग्रामीणों को मत्...