Sunday, March 26
Advt No D1567/22

Tag: Farmers are being encouraged to cultivate ragi instead of paddy

धान के बदले रागी की खेती करने किसानों को किया जा रहा है प्रोत्साहित
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

धान के बदले रागी की खेती करने किसानों को किया जा रहा है प्रोत्साहित

उत्तर बस्तर कांकेर 29 दिसम्बर 2022ः-भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम कनेचुर, जामपारा के किसान इन दिनों खरीफ धान फसल की कटाई एंव बिक्री के उपरांत रबी ग्रीष्मकालीन धान फसल के बदले लाभकारी रागी (मड़िया) फसल की बुवाई करने जुट गए है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न विकास खंडों के किसानों को धान के बदले रागी फसल की खेती से अतिरिक्त आमदनी की जानकारी दिया जा रहा है।  भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम कनेचुर जामपारा के किसान जो लंबे समय से खरीफ एवं रबी ग्रीष्म ऋतु में मुख्य रूप से धान की ही खेती करते थे, कृषि विभाग के क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कवाची एवं किसान मित्र रमन कोसमा के प्रयास से ग्राम कनेचुर एवं जामपारा के किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर उन्नत कृषि तकनीक से रागी फसल की खेती की जानकारी किसानों को दी जा रह...