पंचकल्याणक महोत्सव में पांडुक शिला पर धार्मिक उत्साह के साथ सैकड़ों लोगों ने किया मंगल अभिषेक
अमृत वचनों में आचार्य श्री विशुद्ध सागर महाराज जी ने कहा- भारत की भूमि, साधना भूमि है
भिलाई। पंचकल्याणक महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन दशहरा मैदान रिसाली में जन्मकल्याणक के अवसर पर सुबह श्री जिनेंद्र भगवान का मंगल अभिषेक एवं शांतिधारा का अनेक भक्तों ने धर्म लाभ लिया। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के ससंग मंगल सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य दीवान जी भोपाल के साथ अनेक भक्तों की उपस्थिति में सैकड़ों भक्तों ने अभिषेक किया।
जानकारी देते हुए पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव के प्रचार प्रसार प्रमुख प्रदीप जैन बाकलीवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग अलग राज्यों से भक्त पंचकल्याणक महोत्सव में आचार्य श्री से आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। बुधवार को आदि कुमार भगवान के जन्मोत्सव पर इंद्र और इंदिरानियों ने भव्य नाटिका की प्रस्तुति देते हुए भक्ति भाव के साथ मंत्रमुग्ध होकर बहुत ह...