पाक एलओसी पर भारतीय सेना ने आधा दर्जन से अधिक पाक सेैनिको को मार गिया है और दर्जन भर सैनिक घायल हुए है
पाकिस्तान की ओर लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर संघर्ष विराम उल्लंघन में 4 सुरक्षाकर्मी सहित 8 लोगों की जान चली गई है। भारत ने पड़ोसी मुल्क को इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके 7-8 सैनिक मार गिराए हैं, जबकि करीब दर्जभनर सैनिक घायल हैं। सैन्य सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कई बैंकर और लॉन्च पैड तबाह कर दिए हैं। पाकिस्तानी बंकर्स को तबाह करने का एक वीडियो भी जारी किया गया है।
पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच कई स्थानों पर नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया जिससे 4 सुरक्षाकर्मियों सहित 8 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मोर्टार दागे और अन्य हथियारों से गोलाबारी की।
यह भी पढ़ें: LOC पर पाक का दुस्साहस, भीषण गोलीबारी में 4 जवा...