कांग्रेस की भूपेश सरकार में महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार ,ममता ने लिया भिलाई में बैठक 20 को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन,राज्यपाल को सौपेंगे ज्ञापन
भिलाईनगर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं प्रताडऩा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा देश के द्वारा प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय प्रदेश के द्वारा लिया गया। इसी क्रम में प्रदेश के उपाध्यक्ष ममता साहू भिलाई जिले बैठक में शामिल हुई। उन्होंने बताया कि, 20 फरवरी को 12 बजे बूढ़ा तालाब के पास एकत्रीकरण होगा उसकेपश्चात राज्यपाल को ज्ञापन देने राजभवन के लिए पैदल मार्च महिला बहनों के साथ होगा।.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.ममता साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रामशिला साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे, सांवलाराम डाहरे, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, चरोदा नगर निगम की महापौर चंद्रकांता मांडले, भिलाई नगर निगम की प...