Sunday, April 2
Advt No D1567/22

Tag: Meeting-Chief Minister Baghel took food at the house of farmer Mahendra Sahu

भेंट मुलाकात-मुख्यमंत्री  बघेल ने किसान महेन्द्र साहू के घर किया भोजन ग्रहण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, बेमेतरा, रायपुर

भेंट मुलाकात-मुख्यमंत्री  बघेल ने किसान महेन्द्र साहू के घर किया भोजन ग्रहण

परोसा गया पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन गाय के पहले दूध और गुड़ से बने पेयूस को बड़े चाव से खाया  महेन्द्र ने अतिथि देव भवः की परम्परा का निर्वहन किया बेमेतरा 27 दिसम्बर 2022-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से सीधा संवाद कर ना केवल उनकी समस्याओ का निराकरण कर रहे, बल्कि छत्तीसगढ़ियां संस्कृति, खानपान और जीवनशैली को भी प्रमोट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज भोजन ग्रहण करने विकासखंड साजा के ग्राम ठेलका में किसान श्री महेन्द्र साहू के घर पहुंचे। मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर श्री महेंद्र के परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे सहित अन्य अतिथियों ने भी भोजन किया। मुख्यमंत्री को पारंपरिक छत्तीसगढ़िया भोजन और व्यंजन परोसा गया। कांसे क...