राजनांदगांव ,,वन एवं प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया आनंद वाटिका बर्थडे पार्क का लोकार्पण ऋषि मुनि की मूर्ति को किया पुष्प अर्पण
आनंद वाटिका नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी: मंत्री मोहम्मद अकबर
रायपुर, 12 फरवरी 2021/ वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज राजनांदगांव में लगभग 80 लाख रूपए की लागत से रानी सागर बुढ़ा सागर स्थित आनंद वाटिका, बर्थडे पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्क में स्थापित ऋषियों की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने पार्क का निरीक्षण भी किया। पार्क में प्राकृतिक सौंदर्य तथा स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार के फूल तथा छायादार पौधे लगाए गए हैं। जिससे नागरिकों को सुंदर एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने वहां बच्चों के लिए निर्मित एडवेंचर गेम स्थल, फव्वारा का अवलोकन किया।
मंत्री श्री अकबर ने कहा कि आनंद वाटिका का निर्माण नागरिकों के लिए बहुत ही उपयोगी है, यहां लोगों को स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिलेगा। बर्थडे पार्क के निर्माण से लोग...