Friday, April 19

Tag: National Cadet Corps Republic Day Camp 2023 begins at Delhi Cantt in which 2

राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर 2023 दिल्ली कैंट में शुरू हुआ, जिसमें 710 लड़कियों सहित 2,155 कैडेट भाग ले रहे हैं
खास खबर, देश-विदेश

राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर 2023 दिल्ली कैंट में शुरू हुआ, जिसमें 710 लड़कियों सहित 2,155 कैडेट भाग ले रहे हैं

नई दिल्ली (IMNB). राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2023, आज (02 जनवरी 2023) करियप्पा परेड ग्राउंड, दिल्ली कैंट में शुरू हुआ। इस शिविर में सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से 710 लड़कियों सहित कुल 2,155 कैडेटों को शामिल किया गया है जो लगभग एक महीने चलने वाले इस शिविर में भाग ले रहे हैं। इस शिविर का समापन 28 जनवरी को प्रधानमंत्री की रैली के साथ होगा। इस शिविर में भाग ले रहे कैडेटों में जम्मू-कश्मीर के 114 और पूर्वोत्तर क्षेत्र के 120 कैडेट भी शामिल हैं।   शिविर के दौरान, ये कैडेट सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय एकता जागरूकता कार्यक्रमों और संस्थागत प्रशिक्षण सहित अनेक गतिविधियों में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टॉफ और तीनों सेना प्रमुखों सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी इस शिविर का दौरा ...