जाजपुर, ओडिशा में विभिन्न परियोजनाओं के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ
New Delhi (IMNB). ओडिशा के राज्यपाल श्रीमान रघुवर दास जी, यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमान नवीन पटनायक जी, मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी धर्मेंद्र प्रधान जी, बिश्वेश्वर टुडु जी, अन्य महानुभाव, देवियों और सज्जनों!
जय जगन्नाथ।
भगवान जगन्नाथ और माँ बिरजा के आशीर्वाद से आज जाजपुर और ओडिशा में विकास की नई धारा बहनी शुरू हुई है। आज बीजू बाबू जी की जन्म-जयंती भी है। ओडिशा के विकास के लिए, देश के विकास के लिए बीजू बाबू का योगदान अतुलनीय रहा है। मैं समस्त देशवासियों की तरफ से श्रद्धेय बीजू बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं, उन्हें नमन करता हूं।
साथियों,
आज यहां 20 हजार करोड़ रुपए की बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है, शिलान्यास हुआ है। पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और परमाणु ऊर्जा से जुड़ी योजनाएँ हों, सड़क, रेलवे और परिवहन से जुड़ी योजनाएँ हों, इन विकास कार्यों से यहाँ औद्योगिक गतिविधिय...