Sunday, April 2
Advt No D1567/22

Tag: Paddy purchase in the state towards new record- Congress

प्रदेश में धान खरीदी नये रिकार्ड की ओर-कांग्रेस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रदेश में धान खरीदी नये रिकार्ड की ओर-कांग्रेस

*भरपूर कीमत पूरी खरीदी भूपेश सरकार का लक्ष्य* *भाजपा 15 साल में जितना धान नहीं खरीदती भूपेश सरकार ने 1 माह पहले ही उतना खरीद चुके है-कांग्रेस* रायपुर/31 दिसंबर 2022। राज्य में इस वर्ष भी धान खरीदी ऐतिहासिक लक्ष्य की ओर अग्रसर है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष कांग्रेस सरकार ने 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है। दो महीने में सरकार ने 19 लाख किसानों से 79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी कर लिया है। अभी धान खरीदी की अंतिम तिथि को एक महिने बचा है। इस वर्ष सरकार तीन महिने तक धान खरीदी करेगी जो 31 जनवरी तक चलेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों पर किसान अपने धान को सुगमता से बेच सके इसके लिये तमाम सुविधायें सरकार ने उपलब्ध कराया है। साथ ही बारदाने की उपलब्धता और टोकन की...