रायपुर कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश 1 दिसंबर से होगी धान खरीदी की शुरुआत
रायपुर 27 नवंबर 2020/कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन ने आज अभनपुर एवं आरंग विकासखंड के धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर आवश्यक तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी जाए। कोचियो एवं बिचैलियों पर कड़ी नजर रखी जाए।
कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान आज धान उपार्जन केंद्र संकरी, पिपरौद, पटेवा ,भलेरा, गौरभाट तथा खुटेरी उमरिया पहुंचकर वहां निरीक्षण करते हुए समिति के कर्मचारियों तथा संबंधित अधिकारियों से कहा कि आगामी एक दिसंबर से धान खरीदी किया जाना है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी ना हो। उन्होंने इन केंद्रों में किसानों के पंजीयन संख्या तथा धान के रकबे की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप छोटे किसानों का टोकन पहले काटी जाएं। किसान एवं कर्मचारियों को किसी प्रकार की...