Thursday, March 28

Tag: *Purchased 7.37 lakh metric tonnes of paddy so far from farmers*

*किसानों से अब तक 7.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी*
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

*किसानों से अब तक 7.37 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी*

  *2.26 लाख किसानों को 1566.61 करोड़ रूपए का भुगतान* *कस्टम मिलिंग के लिए 2.05 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव* रायपुर, 17 नवम्बर 2022/छत्तीसगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में किसान उत्साह के साथ धान खरीदी केन्द्रों में पहुंच रहे हैं। धान बेचने के लिए अब उन्हें लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों को अग्रिम में टोकन दिया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप किसानों का धान सुविधाजनक ढंग से खरीदने का काम हो रहा हैं। धान खरीदी के साथ-साथ लगातार कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी चल रहा है। धान खरीदी सीजन के 17वें दिन शाम साढ़े 5 बजे तक किसानों से समर्थन मूल्य पर 7 लाख 36 हजार 475 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 नवंबर से चालू धान खरीदी सीजन में अब तक लगभग 2 लाख 25 हजार 815 किसानों से 7 लाख 36 हजार 475 मीट्रिक टन धान की...