राउत और फडणवीस की मुलाकात से कांग्रेस राकापा की धड़कन तेज,संजय ने दी सफाई क्यो नहीं मिल सकते हम
भाजपा शिव सेना के बीच चल रही रस्सा कसी के बीच शिव सेना नेता संजय राउत और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मुलाकात ने कांग्रेस और रांकाप की धडकने तेज कर दी है। जानकारो की माने तो शिव सेना की पटरी जिससे नहीं बैठती उसके साथ उनकी गाड़ी भी नहीं दौड़ती है। कांग्रेस और राकांपा शिव सेना से गठबधंन के बावजुद डरे सहमी रहती है। पता नहीं कब शिव सेना गठबंधन तोड़ दे। शिव सेना का महाराष्ट्र की राजनिति में एक अलग ही दखंल अंदजी है। शिव सेना पूरे देश में एक हिन्दू वादी वाली पार्टी है। लेकिन महाराष्ट्र में मराठियों की पार्टी है। शिव सेना ने यहां हर वर्ग में अपने शिव सेना का प्रकोष्ठ बना रखा है। कामगार सेना,विद्यर्थी सेना, महिला सेना इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि जमीनी पकड़ कितनी मजबूत है। बहारहाल इस मुलाकात पर
शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया है कि आखिर उन्होंने शनिवार को मुंबई के एक होटल में म...