Tuesday, March 21
Advt No D1567/22

Tag: Remarkable performance of Madhya Pradesh on the sports stage amidst the challenge of Corona

कोरोना की चुनौती के बीच मध्यप्रदेश का खेल मंच पर उल्लेखनीय प्रदर्शन
खास खबर, देश-विदेश, स्वास्थ-ज्योतिष

कोरोना की चुनौती के बीच मध्यप्रदेश का खेल मंच पर उल्लेखनीय प्रदर्शन

भोपाल(IMNB). मध्यप्रदेश के खेलों की दृष्टि से बीता वर्ष उपलब्धियों भरा रहा। कोरोना काल के बाद खेलों के आयोजन और अकादमियों के संचालन की चुनौती को स्वीकार करते हुए मध्यप्रदेश ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर दिखाया। बीते वर्ष में प्रदेश ने राष्ट्रीय खेलों में भागीदारी कर पदकों के हिसाब से बड़ा मुकाम हासिल किया। इसके बाद प्रदेश में लगातार राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन ने यह साबित किया कि मध्यप्रदेश राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं का आयोजन कर सकता है। वर्ष 2022 में ही मध्यप्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी मिली, जो सोने पर सुहागा जैसा है। मध्यप्रदेश के खेल और खिलाड़ी विश्व मंच पर अपना स्वर्णिम प्रदर्शन कर रहे हैं। एक समय खेल परिदृश्य पर लगभग ओझल सा मध्यप्रदेश आज देश के शीर्ष खेल राज्यों में शुमार हो गया है। मध्यप्रदेश को इस स्तर पर पहुँचाने का श्रेय मुख्य...