समाज के समानांतर संगठन चला रहे दो पदाधिकारियों की प्रदेश साहू संघ में हुई वापसी
- समाज की मूल धारा में लौटे भगवती आैर तिलक साहू
- 50 से अधिक पदाधिकारियों ने भी दिया समर्थन
रायपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्वारा अधिकृत प्रदेश साहू संघ से अलग सामानांतर संगठन चला रहे दो प्रदेश पदाधिकारियों ने समाज की मूल धारा में वापसी की है। उन्हांेने अपनी वापसी के साथ ही सामानांतर संगठन के 50 से अधिक पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश साहू संघ को समर्थन देने की बात भी कही है।
प्रदेश साहू संघ के मीडिया संयोजक कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि प्रदेश साहू संघ से अलग समानांतर संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे भगवती साहू तथा प्रदेश महामंत्री रहे तिलक साहू ने समाज की रीति-नीति से प्रभावित होकर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए प्रदेश साहू संघ में वापसी की है। प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने दोनों पदाधिकारियों को प्रदेश साहू संघ की वापसी कराते हुए भगवती साहू को प्रदेश साहू संघ का संगठन सचिव...