पीड़ित महिलाओं का सहारा बन रहे सखी वन स्टॉप सेंटर
रायपुर, 08 जनवरी 2023/ महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने के लिए अनेक वैधानिक प्रावधान उपलब्ध है, लेकिन इसके बाद भी समाज में महिलाओं को कई प्रकार की हिंसा का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए सभी आयु वर्ग की महिलाओं को एक छत के नीचे सभी प्रकार की सहायता एक साथ उपलब्ध कराने के लिए सखी वन स्टॉप सेन्टर का संचालन शुरू किया गया है। ये सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए बड़ा सहारा बन रहे हैं। पिछले 4 वर्षों में 23 हजार से अधिक महिलाओं को यहां सहायता पहुंचाई गई है। वर्ष 2018-19 में 7371,2019-20 में 5342,2020-21 में प्रकरण 5324 और वर्ष 2021-22 में 5697 पंजीकृत किये गए। संेटर में पीड़ित महिलाओं को आवश्यक आश्रय, सुविधा एवं संरक्षण मिलने के साथ उचित सलाह, विधिक सहायता और मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के पुराने सभी 27 जिलों में सखी सेंटर संचालित है जहां कई महिलाओं के जीवन में ये सेंटर उम्मीद नई रोशनी लेकर...