Wednesday, March 22
Advt No D1567/22

Tag: Strict vigil is being kept on paddy procurement system in Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur district

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था पर रखी जा रही है कड़ी निगरानी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में धान खरीदी व्यवस्था पर रखी जा रही है कड़ी निगरानी

कलेक्टर श्री ध्रुव और जिला अधिकारियों की टीम लगातार कर रही दौरा रायपुर, 30 दिसंबर 2022/ राज्य के सीमावर्ती जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था पर कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव के दिशा-निर्देशन में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए सीमावर्ती 10 स्थानों पर चेक-पोस्ट स्थापित किए गए है। कलेक्टर स्वयं धान खरीदी केन्द्रों का लगातार दौरा कर व्यवस्था का मुआयना और धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर स्थिति से जानकारी ले रहे है। जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम भी धान खरीदी की व्यवस्था पर निगरानी बनाये हुए है। कलेक्टर श्री ध्रुव ने आज धान उपार्जन केन्द्र कोडा, कटकोना एवं बरदर का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां उपस्थित किसानों से चर्चा की। ग्राम फुनगा निवासी किसान श्री रजलाल, कटकोना निवासी श्री गुरुदयाल पंडो शम्भूदयाल श्री उदित नारायण बरदर ...