गैर संचारी रोगों की जांच के लिए चलेगा विशेष अभियान 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की बी.पी., शुगर की जांच
उत्तर बस्तर कांकेर 27 दिसम्बर 2022 :-कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले में गैर संचारी रोगों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिले में निवासरत 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर उनका ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच किया जावे तथा पीड़ित पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति का समुचित उपचार किया जाये। कलेक्टर ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर इसके लिए अभियान चलाने तथा घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में जाकर 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर बीपी एवं शुगर से पीड़ित पाये जाने पर उनकी सूची बनाकर उनका नियमित रूप से उपचार किया जावे। कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को इस कार्य की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिये। महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया की जांच करने के निर्देश उनके द्वारा दिये गये...