Wednesday, December 6

Tag: The Chief Minister performed Bhoomi Poojan and inaugurated the schemes under Tandula Water Resources Division Durg

मुख्यमंत्री ने तांदुला जल संसाधन संभाग दुर्ग अंतर्गत योजनाओं का भूमि पूजन व लोकार्पण किया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

मुख्यमंत्री ने तांदुला जल संसाधन संभाग दुर्ग अंतर्गत योजनाओं का भूमि पूजन व लोकार्पण किया

-24 करोड़ 28 लाख के कार्यों का हुआ भूमि पूजन जिससे क्षेत्र के गांव होंगे लाभान्वित -8 करोड़ 83 लाख के एनीकट निर्माण कार्य का हुआ लोकार्पण, पाटन की खारून नदी पर ओदरागहन क्रमांक 2 में होगा निर्माण कार्य दुर्ग 27 दिसंबर 2022/ आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में 9 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से दुर्ग जिले के खारुन नदी पर निपानी एनीकट निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिससे लाभान्वित ग्राम निपानी एवं टिपानी क्षेत्रों में भू-जल संवर्धन होगा एवं 235 हेक्टेयर में स्वयं के साधन से सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसी क्रम में खारुन नदी में ग्राम कौही के पास 4 करोड़ 86 लाख की लागत से, ग्राम बोरेंदा में 03 करोड़ 93 लाख, ग्राम तर्रीघाट में 3 करोड़ 74 लाख की लागत से तटबंध निर्माण कार्य के भूमिपूजन का कार्य किया गया। जिससे लाभान्वित ग्रामों में भूमि का कटाव रुकेगा। ग्राम उमरपो...