प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन विशेष,विश्व के सबसे अधिक जनसमर्थन वाले प्रधानमंत्री, महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि गुजरात के लाल, नरेंद्र मोदी के दर्शन और कर्तव्यपरायणता महात्मा गांधी के निकट
लेखक प्रभात झा
(भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद )
विश्व के सबसे अधिक जनसमर्थन वाले प्रधानमंत्री, महात्मा गांधी और सरदार पटेल की
भूमि गुजरात के लाल, नरेंद्र मोदी के दर्शन और कर्तव्यपरायणता महात्मा गांधी के निकट है।
गांधीजी द्वारा प्रतिपादित मानवता, समानता और समावेशी विकास के सिद्धांतों पर चलकर
उन्होंने भारत के अबतक के सबसे जनप्रिय प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त किया है। जन सेवा
और राष्ट्र धर्म का उन्होंने अनुपालन कर जो आदर्श स्थापित किया है, एक सुनहरे भारत का
निर्माण तो करेगा ही विश्व के लिए कल्याणकारी होगा। नव भारत और आत्मनिर्भर भारत के
सपनों को लेकर एक श्रेष्ठ और समर्थ भारत के निर्माण को संकल्पित व समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी आज 70 वर्ष के हो गए। 17 सितम्बर 1950 को दामोदरदास मोदी और हीराबा के घर
जन्मे नरेंद्र मोदी का बचपन राष्ट्र सेवा की एक ऐसी विनम्र शुरु...