Friday, March 24
Advt No D1567/22

Tag: the southernmost point of the country

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अपनी यात्रा के दौरान देश के सबसे दक्षिणी हिस्से इंदिरा पॉइन्ट का दौरा किया
खास खबर, देश-विदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अपनी यात्रा के दौरान देश के सबसे दक्षिणी हिस्से इंदिरा पॉइन्ट का दौरा किया

नई दिल्ली (IMNB). रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन यानी 6 जनवरी, 2023 को देश के सबसे दक्षिणी हिस्से इंदिरा पॉइन्ट का दौरा किया। उनके साथ अंडमान और निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ (सीआईएनसीएएन) लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह भी थे। श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा तैयारियों की समीक्षा की और सैनिकों को क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इंदिरा पॉइन्ट ग्रेट चैनल के साथ स्थित है, जिसे लोकप्रिय रूप से 'सिक्स डिग्री चैनल' के रूप में जाना जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय यातायात के लिए एक प्रमुख पोत परिवहन मार्ग है। इस क्षेत्र में सशस्त्र बलों की सुदृढ़ उपस्थिति भारत को एक प्रमुख सुरक्षा प्रदाता होने की अपनी जिम्मेदारी का बेहतर निर्वहन करने के लिए तैयार करती है। इस यात्रा के दौरान रास्ते में रक्षा मंत्री ...