पुलिस अधीक्षक ने की साल भर के अपराधों की समीक्षा।
*कोंडागांव जिले में 2021 की तुलना में 2022 में गंभीर अपराधों में हुई कमी।*
* *दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुएंमारी, पुंगारपाल एवं कुदुर में 03 नए पुलिस कैंप खोलने से नक्सल घटनाओं में आई कमी।*
* *वर्ष के दौरान 2360 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त कर तस्करों को भेजा गया जेल।*
* *यातायात जागरूकता अभियान से सड़क दुर्घटनाओं से मृत्यु में आई कमी।*
* *वर्ष के दौरान 62 गुम बालक बालिकाओं में पुलिस ने 59 को किया सकुशल बरामद।*
* *चंदन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करो से 02 करोड़ कीमती 985 किलोग्राम चंदन की लकड़ी की गई जप्त।*
वर्ष 2022 में कोंडागांव पुलिस द्वारा अलग अलग अपराधो के कुल 976 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2021 में हत्या के कुल 19 मामले दर्ज किए गए थे एवं वर्ष *2022 में हत्या के 18 मामले* दर्ज किए गए। इसी प्रकार वर्ष 2021 में हत्या के प्रयास के 11 मामले दर्ज किए गए थे एवं...