वन मंत्री मो अकबर के साथ दूसरे चरण की बैठक,धरमपुरा विवाद सुलझा, सर्वमान्य हल निकला, सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास साहेब ने रद्द किया प्रस्तावित आंदोलन
रायपुर.करीब एक महीने से चल रहे कबीरधाम जिले के धरमपुरा विवाद का समाधान निकल गया है। सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास साहेब के नेतृत्व में पंहुचे प्रतिनिधिमंडल की वनमंत्री मोहम्मद अकबर के साथ 3 घंटे तक बैठक चली, जिसमें इसका सर्वमान्य हल निकला। सम्बन्धित पक्षो द्वारा शांति व्यवस्था कायम रखने पर सहमति बनी।
बैठक के बाद धर्मगुरु बालदास साहेब ने मंत्री अकबर के आग्रह पर 21 दिसम्बर को अपना प्रस्तावित आंदोलन रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज द्वारा धार्मिक स्थल की मांग की जा रही थी। उस पर विस्तृत चर्चा के बाद सहमति बनी।
धरमपुरा विवाद 27 नवम्बर से चल रहा था। सतनामी समाज और अन्य समाज के बीच गतिरोध बना हुआ था। इस पर मोहम्मद अकबर ने सतनामी समाज और अन्य समाज के लोगों से कई दौर की चर्चा की। जिसके बाद आज जाकर ये गतिरोध टूटा।
प्रतिनिधिमंडल में धर्मगुरु बालदास साहेब के स...