Sunday, March 26
Advt No D1567/22

Tag: Women of the group getting empowered by vegetable and seed production

सब्जी एवं बीज उत्पादन से सबल हो रही समूह की महिलायें
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

सब्जी एवं बीज उत्पादन से सबल हो रही समूह की महिलायें

उत्तर बस्तर कांकेर 28 दिसम्बर 2022 :- कांकेर विकासखण्ड के ग्राम बेंवरती के जय बूढ़ी मॉ स्व-सहायता समूह की 10 महिलायें छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ग्राम सुराजी योजना अंतर्गत गौठान में आजीविका एवं आय में वृद्धि के लिए कलेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में सब्जी बीज उत्पादन का कार्य कर रही है। गत वर्ष कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर द्वारा समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं जिला खनिज संस्थान न्यास निधि मद से 02 एकड़ में टपक सिंचाई की स्थापना करवा कर सब्जी उत्पादन का कार्य प्रारम्भ किया गया था। महिलाओं द्वारा लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये का सब्जी उत्पादन कर विक्रय किया गया था। इस वर्ष समूह की महिलाओं द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के तकनीकी मार्गदर्शन में उन्नत किस्म के खुली परागण वाले सब्जियों के बीज उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। माह मई 2022 में खरीफ फसल के अंतर्गत जिमीकंद...