बेलगाम महंगाई पर महिला कांग्रेस करेंगे उग्र आंदोलन
प्रदेश सरकार के योजनओं के घर-घर पहुंचाना होगा
रायपुर/15 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आहूत की गई थी। बैठक को संबोधित करते हुये राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने सभी महिला बहनों को धन्यवाद देते हुये कहा कि कोविड 19 आपदा में भी हमारे महिला कांग्रेस के पदाधिकारी बिना डरे, बिना थके जनता के सेवा में लगे हुये थे। कोराना काल में मेकहारा में मरीज एवं उसके परिजन को नाश्ता एवं भोजन का व्यवस्था किया गया था। महिला कांग्रेस गरिमा अभियान के तहत प्रत्येक जिला में सेनटरी नैपकिन, सेनिटाइजर, मास्क का वितरण किया गया।
राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देते हुये कहा कि महिला कांग्रेस के टीम को चुनाव लड़ने का ...