Tuesday, March 28
Advt No D1567/22

Tag: Women’s contribution to STEM and biodiversity conservation highlighted at 10th Women’s Science Congress

10वीं महिला विज्ञान कांग्रेस में एसटीईएम और जैव विविधता संरक्षण में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया गया
खास खबर, देश-विदेश

10वीं महिला विज्ञान कांग्रेस में एसटीईएम और जैव विविधता संरक्षण में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया गया

नई दिल्ली (IMNB). 5-6 जनवरी, 2023 के दौरान राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के एक हिस्से तहत आयोजित 10वीं महिला विज्ञान कांग्रेस (डब्ल्यूएससी) में जैव विविधता का संरक्षण और एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया गया। किसान और संरक्षणवादी पद्मश्री श्रीमती राहीबाई सोमा पोपरे ने जैव विविधता संरक्षण में महिलाओं की निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इसके अलावा उन्होंने किसानों को फसलों की मूल किस्मों की ओर लौटने में सहायता करने के अपने अभियान के बारे में भी विस्तार से बताया। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में सेवा सदन संस्था की प्रमुख श्रीमती कंचन गडकरी ने महिलाओं में आत्मनिर्भरता का उल्लेख किया। साथ ही, कई प्रख्यात महिला वैज्ञानिकों ने दर्शकों के साथ अपने श...