कलेक्टर ने सुबह सुबह नगर भ्रमण करके शहर की साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली  – IMNB NEWS AGENCY

कलेक्टर ने सुबह सुबह नगर भ्रमण करके शहर की साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली 

शहर के चौक चौराहों पर लगी 16 बंद लाइट को ठीक करवाने के निर्देश 
रात के समय में शहरों में रोशनी होनी जरूरी 
  शहरों के दुकानदार अपने आस पास के कचरे को कचरा डिब्बा में ही डालेंगे 
 बाल उद्यान में पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश 
नगर पालिका अधिकारी नियमित शहरों की साफ-सफाई की व्यवस्था देखें
जशपुरनगर 30 अक्टूबर 2024/कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर नगर पालिका क्षेत्र का भ्रमण करके शहर की साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी को शहर की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए हैं। शहर के नालियों को भी साफ करने के लिए कहा। शहर के खराब लाइट को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा की लोगों का आवागमन रहता है शहरों में रोशनी अनिवार्य रूप से रहनी चाहिए। शहर के चौक चौराहों पर गीला कचरा और सुखा कचरा रखने के लिए कचरा डिब्बा भी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुकानदारों को भी अपने आस पास के कचरों को इकट्ठा करके कचरा डिब्बा में डालने के निर्देश दिए हैं।
        कलेक्टर नगर पालिका अधिकारी से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की जानकारी ली और स्वच्छता दीदियों के द्वारा नियमित घर घर जाकर कचरा कलेक्शन करवाने के निर्देश दिए हैं।  कलेक्टर शहर की 16 बंद लाइट को ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने शहर के बाल उद्यान का निरीक्षण करके परिसर में पानी की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैं। शौचालय को भी ठीक करवाने के लिए कहा है। नगर पालिका  अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय ने बताया कि बाल उद्यान के नया शौचालय बनाने की स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र काम चालू किया जाएगा।
          कलेक्टर ने एसएलआरएम केंद्र का भी अवलोकन किया और अनुपयोगी समान को निविदा निकालकर विक्रय करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कचरा कलेक्शन करने वाली हरित जशपुर क्षेत्र समिति की स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करके जानकारी ली समूह की महिलाओं ने बताया कि कचरा कलेक्शन करने के बाद बेकार की चीजें जैसे प्लास्टिक और कपड़ा से पैर दानी,झूमर, टोकरी,चटाई, गुलदस्ता बनाया जा रहा है। जिसका विक्रय से समूह को आमदनी भी अच्छी हो रही है। कलेक्टर ने कम्युनिटी हॉल के बगल में रानी सती उघान का अवलोकन करके साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
  • Related Posts

    कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन

    वर्षा जल से सड़कों के कटाव, रोड ब्लॉक होने पर करें त्वरित कार्रवाई- कलेक्टर यातायात नियमों के पालन के लिए चलाया जाएगा व्यापक जागरूकता अभियान जशपुरनगर 08 जुलाई 2025/ सड़क सुरक्षा…

    Read more

    कलेक्टर एवं एसएसपी की अध्यक्षता में एनकॉर्ड बैठक का हुआ आयोजन

    स्कूलों के आस पास तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर करें सख्त कार्रवाई- कलेक्टर नशीले पदार्थों के विक्रय करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई जशपुरनगर 08 जुलाई 2025/ जिले में  नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन…

    Read more

    You Missed

    बारिश के मौसम को देखते हुए संबधित विभाग आवश्यक तैयारियां रखें : डॉ गौरव सिंह

    बारिश के मौसम को देखते हुए संबधित विभाग आवश्यक तैयारियां रखें : डॉ गौरव सिंह

    शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से एकल शिक्षकीय विद्यालय कदमझेरिया के विद्यार्थियों का संवरेगा भाग्य

    शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से एकल शिक्षकीय विद्यालय कदमझेरिया के विद्यार्थियों का संवरेगा भाग्य

    शासन की नीति से प्रभावित होकर नक्सलवाद छोड़ा, आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता तक का सफर

    शासन की नीति से प्रभावित होकर नक्सलवाद छोड़ा, आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता तक का सफर

    नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन बालोद ने किया सम्मानित

    नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन बालोद ने किया सम्मानित

    प्रदेश में मानसून के साथ खेती-किसानी का कार्य जोरों पर

    प्रदेश में मानसून के साथ खेती-किसानी का कार्य जोरों पर

    प्रदेश के किसानों को 4869 करोड़ रूपए से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित

    प्रदेश के किसानों को 4869 करोड़ रूपए से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित