जगदलपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

*वन मंत्री श्री कश्यप ने चलित रामायण मंडली रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया*

*जगदलपुर के प्रत्येक वार्ड में प्रभु श्रीराम के संदेश के प्रति करेंगे जागरूक*

रायपुर, 22 जनवरी 2024/वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप की उपस्थिति में आज जिला बस्तर (जगदलपुर) में हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया गया। मंत्री श्री कश्यप ने इस दौरान विधि-विधान से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। मंत्री श्री कश्यप ने इस अवसर पर श्री चैतन्य संकीर्तन मंडल के चलित रामायण मंडली रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। चलित रामायण मंडली रथ जगदलपुर के सदस्य सभी वार्डों में घूम-घूम कर भजन कीर्तन करेेंगे और लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के संदेश के प्रति जागरूक करेंगे। रथ में अयोध्या का प्रतीकात्मक राम मन्दिर बनाया गया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साय

छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार : मुख्यमंत्री श्री साय *मुख्यमंत्री ने कायाकल्प राज्य स्तरीय पुरस्कारों का किया वितरण* *मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य योद्धाओं को किया…

भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ ने वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि में देश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

रायपुर 21 दिसंबर/ भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट (ISFR) 2023 के अनुसार छत्तीसगढ़ ने संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारतीय वन सर्वेक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *