Friday, April 19

धनोरा थाना में गोली मारकर आत्म हत्या करने वाला स्व. सजेन्द्र ठाकुर ग्राम बम्हनी के जवान के परिवार अस्थि विसर्जन लेकर आन्ध्रप्रदेश जाने वाले 10 परिवारजनों में 9 लोग सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु – गांव में मातम को महौल

केशकाल – जिला कोण्डागांव छ.ग. के ग्राम बम्हनी निवासी मृतक जवान साजेन्द्र ठाकुर पिता मनीराम ठाकुर उम्र 35 वर्ष प्रथम बार पुलिस विभाग में गोपनीय सैनिक के रूप में शामिल होने के साथ विभाग द्वारा इन्हें सहायक पुलिस आरक्षक के रूप में विकासखण्ड केशकाल के अन्तर्गत पुलिस थाना धनोरा में पदस्थ होनें के साथ सरकारी विभाग क्वाटर में रहता था। जिन्हें परिवारिक तनाव के चलते घटना दिनांक 13/11/2022 की रात्रि करीब 10 बजे अपने क्वाटर में इनके सर्विस बन्दूक से गोली मारकर अपने आप को आत्म हत्या करने के बाद घटना के दुसरे दिन दिनांक 14/11/2022 को धनोरा में शव का डॉक्टरी परीक्षण उपरान्त शव को पिड़ित परिवार के गृह ग्राम बम्हनी में अन्तिम संस्कार करने के उपरान्त पिड़ित परिवारों द्वारा मृतक का अस्थि विसर्जन के लिए परिवार के 10 लोगों के साथ बोलेरो वाहन में सवार होकर भद्राचलम आन्ध्राप्रदेश पहुँचकर अस्थि विसर्जन कर वापसी बोलेरो में आते वक्त पुलिस थाना चितलूर आन्धप्रदेश में वाहन सवार 10 लोगों के वाहन बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट जाने पर वाहन में सवार 10 लोगों में 9 लोगों की मृत्यु होने की जानकारी पिड़ित परिवार सूत्रों से प्राप्त हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतको में 3 लोग ग्राम बम्हनी व 6 लोग इनके गृह ग्राम पंडरीपानी बस्तर होने की जानकरी पीड़ित परिवार सूत्रों से प्राप्त हुआ है, जैसे ही शव वाहन अपने ग्राम बम्हनी एवं बस्तर बहुँचने पर घटना स्थल पर उपस्थित हजारों संख्या में लोगों ने मातम के महौल के साथ आँसू रोक नहीं पाये उल्लेखनीय है कि मृतक पुलिस वाले परिवारजन मृतक के घटना केा लेकर दुखी एवं मातम महौल में इनके ही परिवार के करीब 9 लोग सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर कोण्डागांव जिला सहित बस्तर संभाग में भी शोक की लहर के दौड़ गयी घटना की समाचार मिलते ही कोंडागांव विधायक एवं पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम तथा देवचंद मातलाम अध्यक्ष जिला पंचायत कोंडागांव एवं प्रशासनिक अधिकारियो ने ग्राम बम्हनी पहुँचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर अपने सवेदना व्यक्त करते हुए मृतको को अंतिम श्रद्धांजली अर्पित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *