चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में होगा अवकाश: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव में हुए शामिल

रायपुर, 17 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर शदाणी दरबार द्वारा 122 माताओं और बहनों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की व्यवस्था किए जाने पर प्रशंसा की। शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव का आयोजन 14 से 17 मार्च 2023 के बीच किया जा रहा है। शदाणी दरबार द्वारा पवित्र सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर शदाणी दरबार पर आधारित फिल्म ‘धुनेश्वर महादेव‘ की सीडी का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज मूलतः व्यावसायिक समाज है, छत्तीसगढ़ में हमने किसानों के कर्ज माफी तथा सर्वाधिक दाम में धान की खरीदी सहित कई ऐसे कार्य किए हैं, जिससे कि लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। इन कार्यों का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को मिला मिला है। ग्राहकों की जेब में पैसा जाने से छत्तीसगढ़ के बाजार गुलजार हैं। पूरे देश में मंदी होने पर भी छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं रहा, यहां के बाजारों में रौनक बनी रही। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास और शदाणी दरबार के पीठाधीश संतश्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर शदाणी दरबार के पीठाधीश संतश्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास, रायपुर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष श्री राम गिडलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के…

Read more

देश की अखंडता के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

*(23 जून पुण्यतिथि पर विशेष *एक निशान एक संविधान और एक प्रधान का नारा डॉ. मुखर्जी ने दिया* *छगन लोन्हारे, उप संचालक* *रायपुर, 22 जून 2025/लम्हों ने खता की और…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन*  रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 23 जून से 21 जुलाई तक

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाएं दुगुना मुनाफा

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य