राजिम मेले में 16 फरवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन

वियतनाम और श्रीलंका की रामायण दल का होगा मनमोहक प्रस्तुति

रायपुर, 15 फरवरी 2023/ छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम राजिम में 16 फरवरी से राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह रामायण मंडली प्रतियोगिता 18 फरवरी महाशिवरात्रि को समापन होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के रामायण मंडली शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान वियतनाम और श्रीलंका की रामायण टीम भी राजिम मेले में प्रस्तुति देंगे। इसकी तैयारी को लेकर आज संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर गरियाबंद कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य उपस्थित थे। इस दौरान अधिकारियों ने श्रीलंका एवं वियतनाम से पहुंची रामायण टीम का आत्मीय स्वागत किया। रामायण मंडली मानस प्रतियोगिता सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगी।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक 14 जिले रायपुर, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद, गरियाबंद, बेमेतरा, राजनांदगांव, बिलासपुर, कांकेर, मुंगेली, रायगढ़, बलौदा बाजार भाटापारा, खैरागढ़ छुईखदान गंडई और कवर्धा जिले की रामायण मंडली की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार 17 फरवरी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ती, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सूरजपुर, कोरिया कोंडागांव, कोरबा, जशपुर, बस्तर (जगदलपुर), सरगुजा, बालोद, नारायणपुर और बीजापुर तथा 18 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुकमा, बलरामपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और दंतेवाड़ा जिला के मंडली की प्रस्तुति होगी।

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

*मुख्यमंत्री श्री साय दैनिक नवप्रदेश के 14वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल* *’राष्ट्रीय परिदृश्य में उभरता छत्तीसगढ़’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन* रायपुर 14 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

Read more

विश्व रक्तदाता दिवस पर छत्तीसगढ़ में सेवा प्रतिबद्धता, राज्य में 1500 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

*आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई* *स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में सभी जिलों में रक्तदान शिविर, हजारों लोगों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री जशपुर के रणजीत स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में होंगे शामिल

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले  योग महाकुम्भ-योग को उत्सव का होगा आयोजन

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले  योग महाकुम्भ-योग को उत्सव का होगा आयोजन

कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से नगर विकास पर की चर्चा

कलेक्टर ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया अवलोकन जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से नगर विकास पर की चर्चा

पत्थलगांव बस स्टैंड में लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा है

पत्थलगांव बस स्टैंड में लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की सुविधा है

लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान

लालमती ने मजबूत इरादों के साथ बनाई अपनी खुद की पहचान