CG विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन, सवालों की शुरू होगी बौछार

रायपुर। कल से शुरू हुए बजट सत्र में आज से सवालों की बौछार शुरू होगी। प्रश्नकाल के पहले ही दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सवालों का सामना करेंगे। मुख्यमंत्री के पास के विभागों ऊर्जा, जनसंपर्क, वित्त व सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े सवाल लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री के अलावा वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रुद्र गुरु के भी विभागों के सवाल लगाए गए है। आज कुल 51 सवाल विधानसभा में लगाये गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, पत्रकारों को भूखंड आवंटित करने, सरकार द्वारा मीडिया को जारी विज्ञापन का बजट, खनिज अयस्क, प्रदेश में निजी कंपनियों को कोल ब्लॉक आवंटन, ट्रांसफार्मर खरीदी, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, स्थाई व अस्थाई कृषि पंपो के लिए प्राप्त आवेदन, भेंट मुलाकात में की घोषणाओं के संबंध में प्रश्न पूछे गए है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर से तेंदूपत्ता खरीदी व भुगतान, नीलामी से राजस्व लाभ या हानि की जानकारी, वन विभाग में डीएमएफ मद से प्राप्त बजट की जानकारी, अचानकमार टाइगर रिजर्व में कोर व बफर जोनों में स्थित गांव की जानकारी व उनके विस्थापन संबंधी जानकारी, कैम्पा के तहत किये गए कार्यो के गुणवत्ता जांच, वन विभाग में संविदा में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को वित्तीय अधिकार देने या नही देने के संबंध में जानकारी,कैम्पा मद में प्राप्त राशि व उसके खर्च की जानकारी, प्रदेश में नोटरी की संख्या व लाइसेंस नवीनीकरण के सवाल लगाए गए हैं।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री रुद्र गुरु से जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यों, पेयजल समस्या दूर करने हेतु कार्ययोजना,सी मार्ट की संख्या समेत खरीदी बिक्री व फायदे नुकसान की जानकारी, पेयजल आपूर्ति की जानकारी मांगी गई है।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से की सौजन्य भेंट

रायपुर 24 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी से सौजन्य भेंट की।

Read more

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

पात्र हितग्राहियों के जल्द बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड– कलेक्टर रायपुर, 24 जून 2025 – कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र? (संपादकीय स्थान रिक्त है) “जब कलम चुप हो जाए: लोकतंत्र का शोकगीत”

लोकतंत्र? (संपादकीय स्थान रिक्त है)  “जब कलम चुप हो जाए: लोकतंत्र का शोकगीत”

कलेक्टर ने जिला अर्बन पब्लिक सोसायटी राजनांदगांव के बस आपरेटर द्वारा बसों के संचालन एवं संधारण के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली

कलेक्टर ने जिला अर्बन पब्लिक सोसायटी राजनांदगांव के बस आपरेटर द्वारा बसों के संचालन एवं संधारण के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली

राजनांदगांव जिले में अब तक 191.8 मिली वर्षा दर्ज

कलेक्टर ने मोर गाँव मोर पानी अभियान अंतर्गत ग्राम पार्रीकला में जल सरंक्षण के लिए सोख्ता गड्ढा निर्माण हेतु किया श्रमदान

कलेक्टर ने मोर गाँव मोर पानी अभियान अंतर्गत ग्राम पार्रीकला में जल सरंक्षण के लिए सोख्ता गड्ढा निर्माण हेतु किया श्रमदान

कलेक्टर एवं एसपी ने त्रिनेत्र योजना के तहत राजनांदगांव शहर के विभिन्न स्थानों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी ने त्रिनेत्र योजना के तहत राजनांदगांव शहर के विभिन्न स्थानों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने संवेदनशीलपूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएं

कलेक्टर ने संवेदनशीलपूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएं