मील का पत्थर साबित होगा आज का बजट-ऋषि कुमार शर्मा

*इस वर्ष शहर विकास के लिए 86 करोड़ का बजट*

*नगर पालिका अध्यक्ष ने पेश किया अपने कार्यकाल का चैंथा बजट*

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट वर्ष 2023-24 के लिए कारगर साबित होगा। बजट में जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जनताओं के हितार्थ को ध्यान में रखते हुए तैयार कर मूलभूत विकास कार्य हेतु राशि शामिल किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने नगरीय क्षेत्रांतर्गत किये जाने वाले विकास कार्यो के लिए अपने कैबिनेट बैठक में लिये गये सभी निर्णय को परिषद पटल में रखा। परिषद के सदस्यों ने उनके द्वारा लिये गये सभी निर्णय को सर्वसम्मति से पारित किया तथा उनके द्वारा लाये गये एजेण्डे को शहर विकास के लिए आवश्यक बताया।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा नें आज माननीय कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर जी के मार्गदर्शन में नये विकास की उंचाईयों को तय करने अपने कार्यकल के चैंथा बजट प्रस्तुत किया। प्रस्तुत बजट को परिषद सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया गया। होगा। बजट में कोई नया कर प्रस्तावित नही किया गया है उन्होनें बजट पूर्व परंपरा अनुसार राष्ट्रगान व राजगीत की धुन से कार्यवाही शुरू की। बजट में 11 लाख 71 हजार रू का लाभ का बजट प्रस्तुत किया।

*86 करोड़ 31 लाख रू. का अनुमानित बजट*
इस प्रकार आगामी वित्तीय वर्ष हतु अनुमानित आय व्यय पत्र बजट प्रस्तुत किया गया है इसमें आगामी वर्ष 2023-24 हेतु अनुमानित 86 करोड़ 19 लाख रूपये प्रस्तावित किया गया है बीते वर्ष के बजट में 11 लाख 71 हजार का लाभ प्राप्त हुआ है।

*शहर विकास के लिए बजट*
आगामी वर्ष में मूलभूत संरचनाओं के विस्तार हेतु विधायक निधि से विभिन्न विकास कार्य (सामुदायिक भवन एवं अन्य) हेतु 1 करोड़, अध्यक्ष निधि/पार्षद निधि/एल्डरमेन निधि से 1 करोड़ 74 लाख, इंडोर-आउटडोर स्टेडियम-हाॅकी कोर्ट निर्माण 25 लाख 74 हजार, हैण्डबाॅल कोर्ट निर्माण 01 नग 29 लाख 63 हजार, बाल बैडमिंटन कोर्ट निर्माण 01 नग 27 लाख 49 हजार, बेसबाॅल ग्राउंड निर्माण 21 लाख 23 हजार, हाईमास्क फ्लड लाईट 06 नग 24 लाख 63 हजार, संगीत महाविद्यालय जीर्णोद्वार कार्य 10 लाख रू., संगीत महाविद्यालय के पास शहीदों का प्रतिमा सौंदर्यीकरण कार्य 30 लाख, सतनामी समाज मुक्तिधाम विकास कार्य 46 लाख 52 हजार, क्रिस्चन समाज कब्रिस्तान विकास कार्य 34 लाख 01 हजार, रानी झांसी बालोद्यान का जीर्णोद्वार, उन्नयन एवं बच्चो के खेलने हेतु झूला, उपकरण सामाग्री 25 लाख, सुधा वाटिका का जीर्णोद्वार, उन्नयन एवं बच्चो के खेलने हेतु झूला, उपकरण सामाग्री 50 लाख, रेवाबंद तालाब सौंदर्यीकरण कार्य 75 लाख, बोर खनन कार्य 20 लाख, हाईटेक बस स्टैण्ड में डीलक्स शौचालय निर्माण 30 लाख, अधोसंरचना मद अंतर्गत नया रोड़ नाली निर्माण 9 करोड़ 98 लाख, 15वें वित्त योजनांतर्गत-ट्रेक्टर, ट्राली, व्हील बैरो, डम्फर, डस्टबीन, ई-रिक्शा व अन्य स्वास्थ्य संसधान कार्य 6 करोड़ 50 लाख, अधोसंरचना मद रोड़ नाली निर्माण जीर्णोद्वार कार्य 75 लाख, यूपा योजना के तहत विकास कार्य 2 करोड़, अमृत मिशन 2.0 योजनांतर्गत 1 करोड़ 25 लाख, पुराना नगर पालिका में सर्वसुविधा युक्त काम्पलेक्स निर्माण (आफसेट प्राईज के आधार पर काम्पलेक्स की नीलामी कर प्रीमियम राशि से काम्पलेक्स निर्माण) 5 करोड़ 99 लाख, वार्ड क्रं. 06, 08, 09, 17, 21 में बी.टी.रोड़ निर्माण 2 करोड़ 84 लाख 76 हजार, वार्ड क्रं. 25/26 में तालाब सौंदर्यीकरण कार्य 70 लाख 07 हजार, बावा तालाब जीर्णोद्वार कार्य 10 लाख 01 हजार, वार्ड क्रं. 08 में निस्तारी तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य 23 लाख 22 हजार, नगरीय क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण कार्य 5 लाख, सरोहर धरोेहर योजना में कार्य हेतु 50 लाख, शहर के विभिन्न स्थानों पर स्कूल बस स्टाप निर्माण 45 लाख, तालाब में प्रतिक्षालय निर्माण 28 लाख, विभिन्न स्थानों डोम शेड निर्माण 59 लाख 40 हजार, अनु.जाति मोहल्ला सामुदायिक भवन निर्माण 25 लाख, जल आवर्धन योेजना हेतु 2 करोड़, शहर के शेष बचे स्थानों पाईप लाईन विस्तारीकण कार्य 1 करोड़, वीर स्तंभ चैक में डोम शेड निर्माण (बरसात के मौसम में होने वाले परेशानियों से बचने के लिए) 93 लाख 50 हजार, नेशनल हाईवे मार्ग में प्रवेश द्वार निर्माण कार्य 44 लाख, विभिन्न स्थानों में छत्तीसगढ़ संस्कृति के छायाचित्र निर्माण 44 लाख, चैक सौंदर्यीकरण, मूर्ति स्थापना हेतु 30 लाख, विद्युतीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था 20 लाख, भोरमदेव एवं राजनांदगांव मार्ग स्थित मुक्तिधाम में अतिरिक्त जीर्णोद्वार कार्य हेतु 42 लाख 71 हजार, चैपाटी निर्माण हेतु 50 लाख, जिला प्रशासन से मिलने वाले खनिज निधि, गौण खनिज निधि से 85 लाख, मिलेट कैफे निर्माण 30 लाख, सार्वजनिक प्रसाधन निर्माण 50 लाख, ट्रांसपोर्ट नगर में हाॅट बाजार में विकास कार्य हेतु 55 लाख, 12 करोड़ रूपये का राशि बजट में प्रावधानित किया गया है।
इस बैठक के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के साथ, उपाध्यक्ष जमील खान, सभापतिगण, पार्षदगण, एल्डरमेन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा व अधिकारी, कर्मचारीगण, पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Related Posts

देश की अखंडता के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

*(23 जून पुण्यतिथि पर विशेष *एक निशान एक संविधान और एक प्रधान का नारा डॉ. मुखर्जी ने दिया* *छगन लोन्हारे, उप संचालक* *रायपुर, 22 जून 2025/लम्हों ने खता की और…

Read more

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में एनएफएसयू और सीएफएसएल के रायपुर परिसर का शिलान्यास एवं एनएफएसयू रायपुर के अस्थाई परिसर का ई-उद्घाटन किया

*नवा रायपुर में एनएफएसयू और सीएफएसएल की शुरुआत से छत्तीसगढ़ सहित पूरे मध्य भारत का क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम मजबूत होगा* *फॉरेंसिक साइंस की मदद से आने वाले समय में भारत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 23 जून से 21 जुलाई तक

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 23 जून से 21 जुलाई तक

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाएं दुगुना मुनाफा

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाएं दुगुना मुनाफा

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य